सैनिक किसी संत से कम नहीं: चिदानंद

परमार्थ निकेतन आश्रम में एयर वाइस मार्शल भानो राव का भव्य रूप से स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने आश्रम के अध्यक्ष चिदानंद मुनि से भेंटवार्ता की और पर्यावरण, जल सुरक्षा, पौधरोपण, नदियों को प्रदूषण मुक्त करने में संत, सेना व समाज के योगदान जैसे विषयों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर चिदानंद मुनि ने सैनिकों को संतों की संज्ञा दी। चिदानंद मुनि ने कहा कि भारत का एक मजबूत लोकतंत्र है। इसे और मजबूत बनाने के लिए सभी के दिल में देशभक्ति का दीप जलाना होगा। भारत देश सभी संस्कृतियों, वर्गों, वर्णों, भाषाओं, वेशभूषाओं एवं परंपराओं का देश है। उन्होंने देश की रक्षा करने वाले सैनिकों को प्रणाम करते हुए कहा कि भारत के प्रत्येक सैनिकों की हर धड़कन और हर सांस इस देश के लिए धड़कती है।